Bihar News: बस में हुआ प्यार, मंदिर में शादी, बिहार में अनोखा प्रेम विवाह, घर वालों ने किया इनकार तो भागकर रचाई शादी
Bihar News: नवादा में अनोखा प्रेम विवाह सामने आया है। जहां बस में प्यार होने के बाद प्रेमी जोड़े ने मंदिर मे शादी रचा ली। दोनों के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
Bihar News: बिहार के नवादा जिले से एक अनोखी और दिलचस्प प्रेम कहानी सामने आई है। यहां चलती बस में शुरू हुआ प्यार मंदिर में शादी तक पहुंच गया। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा सीधे सदर अस्पताल पहुंचा, जहां दूल्हे की बीमार मौसी से आशीर्वाद लिया गया। विवाहित जोड़ों ने बताया कि उनके घर वाले शादी कराने के लिए राजी नहीं हुए इसलिए उन्होंने भागकर शादी कर ली।
बस में प्यार, मंदिर में शादी
जानकारी अनुसार नवादा निवासी आशीष सिंह के पुत्र दीपक कुमार और गया की रहने वाली काजल कुमारी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात एक बस यात्रा के दौरान हुई थी। बातचीत के दौरान दोस्ती बढ़ी और फिर दीपक ने बस में ही काजल को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों का रिश्ता गहराता चला गया।
मंदिर में रचाई शादी
परिजनों की सहमति न मिलने के कारण प्रेमी जोड़े ने नवादा के एक मंदिर में विवाह कर लिया। शादी के तुरंत बाद दीपक और काजल शादी के जोड़े में ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचे। वहां दीपक की मौसी पिछले एक सप्ताह से इलाजरत हैं। नवविवाहित जोड़े ने अस्पताल पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।
सभी ने वैवाहिक जीवन की दी शुभकामनाएं
अस्पताल परिसर में दूल्हा-दुल्हन को इस रूप में देखकर मरीजों और वहां मौजूद लोगों में कौतूहल देखने को मिला। कई लोगों ने इस जोड़े को बधाई दी और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। दुल्हन काजल ने बताया कि दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, इसी कारण उन्होंने आपसी सहमति से विवाह करने का फैसला लिया।
नवादा से अमन की रिपोर्ट