Heat wave - 14 से 20 मई तक सभी स्कूलों में इतने बजे के बाद की कक्षाएं बंद, डीएम ने आदेश किया जारी

Heat wave - बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों में शिक्षण के समय में बदलाव किया गया है। अब 11.30 के बाद स्कूलों में पढ़ाई नहीं की जाएगी।

Heat wave  - 14 से 20 मई तक सभी स्कूलों में इतने बजे के बाद
स्कूलों के लिए डीएम ने जारी किया नया आदेश- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada - बिहार के नवादा में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने गर्मी से बचाव के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने कई स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की है। 

डीएम द्वारा जारी आदेश में सभी नागरिकों के लिए निर्देशों का पालन अनिवार्य किया गया है। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने लोगों से गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। 

Nsmch
NIHER

जिला दंडाधिकारी रवि प्रकाश ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, जिले के सभी विद्यालयों में 14 मई से 20 मई 2025 तक पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। यह आदेश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।

प्रशासन ने यह कदम दोपहर के समय पड़ने वाली भीषण गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उठाया है। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश के अनुरूप अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था भी की है।

Report - aman sinha