martyr Manish in Kargil - शहीद मनीष को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों ने रास्ते में बिछाए फूल, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा जन सैलाब
martyr Manish in Kargil - ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान मनीष कुमार के शव के गाांव पहुंचते ही जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। सभी की आंखें नम थी।

Nawada - नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के पाण्डेय गंगौट गांव में भारतीय सेना के जवान मनीष कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। 27 वर्षीय मनीष 14 मई को सुबह सवा सात बजे ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे।
घटना के चौथे दिन दोपहर एक बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। हजारों वाहनों का काफिला और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। शहीद के पार्थिव शरीर को गांव स्थित श्मशान घाट में ले जाया गया। उनके छोटे भाई सन्नी कुमार ने मुखाग्नि दी। नवादा पुलिस लाइन से लेकर गांव तक का पूरा रास्ता तिरंगे से सजा था। लोगों ने जगह-जगह शव वाहन को रोककर पुष्प वर्षा की। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। भीषण गर्मी में भी प्रखंड क्षेत्र से हजारों महिलाएं अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।
मुख्यमंत्री के आदेश पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने शहीद को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी।
गांव के स्थानीय मुखिया दीपक कुमार के द्वारा सेना की आगमन से पहले काफी जोर-शोर से तैयारी की गई थी दीपक कुमार ने कहा कि हमारे गांव के नौजवान शहीद हो गए हैं और उनकी शहादत पर बड़े पैमाने पर कई जिला से लोग यहां पर पहुंचे हैं लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ है।
फोटो एवं रिपोर्ट - अमन सिन्हा