bihar assembly election - महागठबंधन उम्मीदवार ने नवादा कलेक्ट्रेट में भरा पर्चा, नीतू सिंह ने हिसुआ से नामांकन दाखिल किया
bihar assembly election - महागठबंधन उम्मीदवारों ने विवादों के बीच नामांकन कर दिया। जिसमें नवादा के हिसुआ से नीतू सिंह ने दूसरी विधायक के लिए नामांकन किया है।

Nawada - नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। महागठबंधन ने उन्हें दूसरी बार हिसुआ से अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने नवादा कलेक्ट्रेट में अपना पर्चा भरा।
नामांकन से पहले, नीतू सिंह हिसुआ बाजार से एक भव्य जुलूस के साथ निकलीं। सैकड़ों समर्थक, कांग्रेस के झंडे, नारे और ढोल-नगाड़ों के साथ वे नवादा कलेक्ट्रेट पहुंचीं। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और वाम दलों के कई दिग्गज नेता उनके साथ मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
जीत का भरोसा
नामांकन दाखिल करने के बाद नीतू सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि 2020 की तरह 2025 में भी हिसुआ की जनता महागठबंधन को अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने विकास और रोजगार के वादों पर कायम रहने की बात कही।
नीतू सिंह की छवि एक दबंग विधायक के रूप में है। वह पूर्व मंत्री आदित्य सिंह की पुत्रवधू हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में, उन्होंने महागठबंधन के टिकट पर 94,930 वोट हासिल किए थे और भाजपा के अनिल सिंह को 17,091 वोटों के अंतर से हराया था।