Martyr manish kumar - नवादा में शहीद मनीष को मॉडर्न शैक्षणिक संस्थान ने श्रद्धांजलि, परिवार को दी एक लाख की आर्थिक सहायता

Martyr manish kumar - करगिल में शहीद मनीष कुमार को मार्डन शैक्षणिक संस्थान ने अपनी श्रद्धांजलि दी है। आज संस्थान के अध्यक्ष डां. अनुज सिंह ने शहीद के परिवार से मुलाकात की और उन्हें एक लाख का चेक सौंपा।

Martyr manish kumar - नवादा में शहीद मनीष को मॉडर्न शैक्षणिक
शहीद मनीष के परिवार को सौंपा एक लाख का चेक- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada - नवादा के कौआकोल प्रखंड स्थित पांडेय गंगौट के जवान मनीष लद्दाख के कारगिल में शहीद हो गए। वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात थे। मनीष अशोक राम के तीसरे पुत्र थे। उनकी नियुक्ति 2018 में भारतीय सेना में हुई थी। उनके निधन के बाद हर दिन शोक जाहिर करने के लिए लोग पहुंच  रहे हैं। मनीष की शादी इसी वर्ष 6 मार्च 2025 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वे देश सेवा के लिए अपनी ड्यूटी पर लौट गए थे। शनिवार को मॉडर्न शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष और समाजसेवी डॉ. अनुज सिंह ने शहीद के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शहीद मनीष के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. सिंह ने कहा कि मनीष ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने शहीद के परिवार को मॉडर्न शैक्षणिक संस्थान की ओर से एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर पांडेयगंगौट पंचायत के मुखिया, सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीकांत पांडे, समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर कृष्ण कुमार प्रभाकर, समीर सौरभ और सनी कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Report - aman sinha