Bihar News : नवादा पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, एसपी ने 8 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

Bihar News : नवादा एसपी की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के तहत जिले के आठ पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Bihar News : नवादा पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, एसपी ने 8 पु
पुलिस महकमें में फेरबदल - फोटो : AMAN

NAWADA : जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के तहत जिले के आठ पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में कई थानों के थानाध्यक्ष बदले गए हैं, जबकि अंचल पुलिस निरीक्षक स्तर पर भी अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार थाली थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार को रजौली थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हिसुआ थाना के थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को वारिसलीगंज थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कौआकोल थाना के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को हिसुआ थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि वारिसलीगंज थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी को कौआकोल थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रजौली थाना के थानाध्यक्ष रणजीत कुमार को वारिसलीगंज अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। हिसुआ अंचल में पदस्थापित अंचल पुलिस निरीक्षक दिगम्बर कुमार को रजौली अंचल भेजा गया है। वहीं वारिसलीगंज अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को हिसुआ अंचल की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं हिसुआ थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक परदेशी कुमार को थाली थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही योगदान देने के बाद योगदान प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नवादा में समर्पित करने को कहा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले के पांच थानों में नेतृत्व की जिम्मेदारी बदली है। अब संबंधित अधिकारी अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नवादा से अमन की रिपोर्ट