Fake ration cards - बिहार के इस जिले में मिले 50 हजार से बने फर्जी राशन कार्ड! जांच के आदेश के बाद मचा हड़कंप

Fake ration cards - बिहार के नवादा जिले में एक साथ 50 हजार फर्जी राशन कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद अब मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Fake ration cards - बिहार के इस जिले में मिले 50 हजार से बने
राशन कार्ड में फर्जीवाड़ा- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada  -  नवादा जिले में राशन कार्ड धारकों की पात्रता की जांच की जाएगी। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार ने देशभर में 36 लाख से अधिक संदिग्ध लाभुकों की पहचान की है। इसी क्रम में नवादा जिले में 50,476 राशन कार्डधारियों को संदिग्ध लाभुकों की सूची में शामिल किया गया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार सिंहा के अनुसार, नवादा सदर अनुमंडल में 25,030 और रजौली अनुमंडल में 25,446 संदिग्ध लाभुक चिन्हित किए गए हैं। इनकी पात्रता की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं रजौली ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अधिकृत किया है। जांच के बाद प्रत्येक लाभुक के बारे में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों और भ्रामक जानकारी से बचें। साथ ही बिचौलियों से दूर रहें और सत्यापन कार्य में सहयोग करें। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी। किसी भी पात्र लाभुक को परेशान नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है ताकि योजना का लाभ केवल पात्र लोगों को ही मिल सके।

Report - aman sinha