Bihar politics - पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद का विरोधियों को चैलेंज, कहा- कुश्ती में जीतने वाले को 11 लाख का इनाम, कोर्ट में भी करूंगा सामना
Bihar politics - जेल से बाहर आने के बाद अब राजबल्लभ यादव खुलकर राजनीति के अखाड़े में उतर गए हैं और विरोधियों को चुनौती भी दे रहे हैं. अब उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया है, जिससे सारे विरोध चित्त हो जाएंगे

Nawada - नवादा में आयोजित विशाल सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने अपने राजनीतिक विरोधियों को खुली चुनौती दी। उन्होंने विरोधियों पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। प्रसाद ने कहा कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव की पत्नी के माध्यम से उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी महिला के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते।
उन्होंने विनय यादव को गोवर्द्धन मंदिर समिति की दंगल प्रतियोगिता में कुश्ती का चैलेंज दिया। प्रसाद ने घोषणा की कि वे विजेता को 11 लाख रुपये का इनाम देंगे। साथ ही, तैयारी के लिए रोज सुबह-शाम दो किलो दूध भी भेजेंगे।
राजबल्लभ प्रसाद ने कौशल यादव पर लगे आरोपों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कौशल यादव पर हत्या, अपहरण और बालू घोटाले के मामले दर्ज हैं। इन मामलों के केस नंबर 32/2004 कौकोल थाना, 379/2004 कोडरमा थाना, 208/2006, 209/2006, और 227/2006 नवादा थाना में दर्ज हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। राजबल्लभ प्रसाद ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंच से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया।
रिपोर्ट - अमन सिन्हा