Bihar News : नवादा में पुलिस का मानवीय चेहरा, वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज सैनी ने महादलित बस्ती में मनाई दिवाली

Bihar News : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज सैनी ने दीपावली के अवसर पर सराहनीय पहल की। उन्होंने महादलित बस्ती में जाकर बच्चों के बीच त्योहार की खुशियां साझा कीं।

Bihar News : नवादा में पुलिस का मानवीय चेहरा, वारिसलीगंज थान
थाना प्रभारी की इंसानियत - फोटो : AMAN

NAWADA : बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर एक बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली है। वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज सैनी ने त्योहार की खुशियों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ साझा करने का अनूठा उदाहरण पेश किया है।

रविवार को दीपावली के पावन पर्व पर थाना प्रभारी पंकज सैनी अचानक थाना क्षेत्र के चिरैया ईंट भट्ठा के समीप स्थित महादलित बस्ती पहुंच गए। अचानक पुलिस अधिकारी को अपने बीच पाकर वहां मौजूद बच्चे और ग्रामीण पहले तो हैरान रह गए, लेकिन कुछ ही पलों में उनका उत्साह और खुशी देखने लायक बन गई।

थाना प्रभारी ने बस्ती के बच्चों के बीच जाकर उन्हें बड़े प्यार से मिठाइयां और पटाखे वितरित किए। उपहार और मिठाइयां पाकर बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान आई, उसने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके साथ ही उन्होंने बस्ती की महिलाओं को भी मिठाइयां बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-दुख की जानकारी ली।

पंकज सैनी की इस संवेदनशील पहल से पूरी बस्ती में उत्सव जैसा माहौल बन गया। इस घटना ने एक बार फिर समाज के सामने पुलिस का मानवीय चेहरा पेश किया है। थाना प्रभारी ने यह संदेश दिया कि पर्व-त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के जरूरतमंद और वंचित परिवारों को भी इन खुशियों में शामिल किया जाए।

अमन की रिपोर्ट