Bihar Crime : पटना पुलिस ने हथियार की खरीद बिक्री करनेवाले गिरोह का किया खुलासा, महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : पटना पुलिस ने हथियार की खरीद बिक्री करनेवाले ग
हथियार कारोबार का खुलासा - फोटो : ANIL

PATNA : जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तरोना शांतिनगर गांव में एक छापेमारी अभियान चलाकर एक महिला समेत दो कुख्यात आरोपियों को धर दबोचा है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान अभिलाष कुमार उर्फ रूखा और संगीता देवी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के दौरान इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें एक देसी पिस्टल, चार मैगजीन और 7.65 एमएम के 12 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी अभिलाष कुमार इस इलाके में लंबे समय से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के कारोबार में सक्रिय था। पुलिस को जब इस अवैध धंधे की भनक लगी, तो योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए तरोना शांतिनगर गांव में दबिश दी गई और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

इस मामले में मसौढ़ी थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इन हथियारों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

अनिल की रिपोर्ट