एशिया कप मेन्स हॉकी चैपिंयनशिप ट्राफी – बिहार प्रशासनिक विभाग के 10 अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी, देखें लिस्ट

एशिया कप मेन्स हॉकी चैपिंयनशिप ट्राफी – बिहार प्रशासनिक विभा
एशिया कप के लिए लगी ड्यूटी- फोटो : NEWS4NATION

Patna - राजगीर खेल परिसर में आगामी  29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक आयोजित पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट को सफल बनाने  के लिए समान्य प्रशासन  विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

इन अधिकारियों को टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान विधि व्यवस्था संधारण  एवं भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी होगी। बता  दें कि राजगीर खेल परिसर में विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम सहित कई खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं

1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टूर्नामेंट के आधिकारिक शुभंकर 'चांद' और ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया. इस अवसर पर उन्होंने ट्रॉफी गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से होकर गुजरेगी।

मेजर ध्यानचंद   को श्रद्धांजलि


हीरो एशिया कप 2025 का शुभंकर 'चांद' भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ से प्रेरित है, जो साहस, स्फूर्ति और कौशल का प्रतीक है. इसका लाल लबादा शक्ति और उत्साह को दर्शाता है, जबकि जादूगर की टोपी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। 'चांद' का नाम मेजर ध्यानचंद से प्रेरित है, जिन्होंने चांदनी रातों में अभ्यास कर हॉकी में इतिहास रचा। यह शुभंकर बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बाघ से भी प्रेरणा लेता है।

बिहार में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मेंस हॉकी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पहली बार आयोजित होने वाला यह प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी टूर्नामेंट राज्य के लिए गौरव का विषय है। यह आयोजन न केवल बिहार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन की क्षमता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी राज्य की वैश्विक छवि को मजबूत करेगा।