सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला! बिहार पुलिस के 112 डीएसपी के लिए जारी हुआ प्रशासनिक आदेश, देखिये लिस्ट

बिहार पुलिस के 112 डीएसपी को लेकर एक बड़ा आदेश जारी हुआ है. 56वीं से 59वीं बैच के इन अधिकारीयों का 3 अगस्त से बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण होना है ।

Bihar Police
Bihar Police- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 56वीं से 59वीं बैच के कुल 112 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) को अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण पर भेजा जा रहा है।


पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बिहार पुलिस सेवा के इन अधिकारियों का  3 अगस्त 2026 से बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण होना है ।  


जारी सूची के अनुसार कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) और पुलिस उपाधीक्षकों को इसमें शामिल होना होगा। इनमें पटना जिला के विभिन्न डीसीपी भी शामिल हैं जो 56वीं से 59वीं बैच के हैं, इसमें शिवेश कुमार, राम कृष्णा, सतेंद्र कुमार, राज राज सिंह, रंजीत कुमार, दीपक कुमार, नवेंदु रोशन, गौरव किशोर समेत कई अधिकारियों का नाम शामिल है।


पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर कानून-व्यवस्था के मद्देनजर किया गया है जो अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण होता है। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण  सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।