Bihar News : प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. के. के. साहू का जन्मदिवस आज, अंतरज्योति बालिका विद्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, के. के. साहू फाउंडेशन ने बांटी खुशियां

Bihar News : पटना के अंतरज्योति बालिका विद्यालय परिसर में प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रखर शोधकर्ता, प्रेरणास्रोत एवं 'के. के. साहू फाउंडेशन' के संस्थापक डॉ. कृष्ण कुमार (के. के.) साहू का जन्मदिवस मनाया गया....पढ़िए आगे

Bihar News : प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. के. के. साहू का जन्मदिव
के के साहू का जन्मदिवस आज - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : प्रख्यात शिक्षाविद्, शोधकर्ता, प्रेरणास्रोत एवं के. के. साहू फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. कृष्ण कुमार (के. के.) साहू का जन्मदिवस आज अंतरज्योति बालिका विद्यालय, कुम्हरार, पटना में गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. साहू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. के. के. साहू ने चार दशकों से अधिक समय तक शिक्षा, शोध, अनुशासन, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। 

वक्ताओं ने कहा को उन्होंने वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र, विशेषकर नीलहरित शैवाल (Cyanobacteria) पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किए तथा अनेक शोधार्थियों का मार्गदर्शन कर शिक्षा जगत को नई दिशा प्रदान की। एक शिक्षक, शोधकर्ता, प्रेरक एवं विचारक के रूप में उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

इस अवसर पर के. के. साहू फाउंडेशन के दिनेश प्रकाश, सूरज, भोला सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएँ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में केक काटकर डॉ. साहू का जन्मदिवस मनाया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं। जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राओं के बीच अल्पाहार का वितरण भी किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, उत्साह एवं उल्लास से परिपूर्ण रहा।

अंत में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. के. के. साहू के शिक्षा, शोध, नवाचार एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. साहू का जीवन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।