पूर्व मध्य रेलवे का परीक्षार्थियों को बड़ा तोहफा, दानापुर मंडल में 4 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सहूलियत देने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर रेल मंडल में 4 ट्रेनों के अस्थाई ठहराव को लेकर अधिसूचना जारी की है.

Danapur division of East Central Railway
Danapur division of East Central Railway- फोटो : news4nation

Rail News :  मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को राहत देने के लिए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने अहम कदम उठाया है। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत कुछ स्टेशनों/हॉल्ट पर चार ट्रेनों को एक-एक मिनट के लिए अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।


रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह ठहराव 02 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगा। इसका उद्देश्य परीक्षा के दिनों में छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सहूलियत देना है।


इन ट्रेनों को मिलेगा 1 मिनट का ठहराव

रेलवे आदेश के अनुसार जिन ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है, उसमें 63221 / 63222 (MKA–PNBE–MKA MEMU Passenger), 53203 / 53204 (JAJ–DNR–JAJ Fast Passenger) शामिल है। 

इन स्टेशनों/हॉल्ट पर होगा ठहराव

अधिसूचना में जिन हॉल्ट/स्टेशनों का उल्लेख है, उनमें प्रमुख रूप से -चंपापुर हॉल्ट (CPPR), सलीमपुर बिहार हॉल्ट (SMBH), करौता (KWO), मंझौलीग्राम हॉल्ट (MJM) और बुद्धकोचक यादव नगर हॉल्ट (BCYN) शामिल है। रेलवे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश के अनुसार संचालन सुनिश्चित किया जाए। रेलवे का कहना है कि यह अस्थायी ठहराव केवल परीक्षा अवधि के लिए है और परीक्षा समाप्त होते ही व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी।