शिक्षा विभाग में इस पद पर होगी 45 हजार की नियुक्ति, सभी शिक्षकों को समान HRA और मध्याहन भोजन पर बड़ा ऐलान

गोरेकोठी विधायक देवेश कांत सिंह के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग परिचारी की नियुक्ति निकालेगी.

bihar Education Department
bihar Education Department - फोटो : news4nation

Bihar Vidhan Sabha : शिक्षा विभाग से नौकरी की नियुक्ति की आस लगाए लोगों के लिए मंगलवार को बिहार विधान सभा में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने शिक्षा विभाग में एक ही पद पर 45 हजार नियुक्तियों को लेकर बड़ा ऐलान किया.  गोरेकोठी विधायक देवेश कांत सिंह के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग परिचारी की नियुक्ति निकालेगी. 45 हज़ार नियुक्ति होगी. 


वहीं लेफ्ट विधायक अजय कुमार ने एक ही विद्यालय में नियोजित, विशिष्ट और बीपीएससी शिक्षकों के लिए HRA के तीन अलग अलग मापदंड में भुगतान होने पर सवाल उठाया. इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इसे सही किया जा रहा है. 90 प्रतिशत सही करा लिया गया है. एक समान भुगतान को लेकर जल्द ही पूरी प्रक्रिया कर ली जाएगी. 


सहरसा से निर्वाचित विधायक IP गुप्ता ने मध्याहन भोजन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण और गर्म खाना नहीं परोसा जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्कूलों में रसोइया होने के बाद भी क्लस्टर किचन से खाना आपूर्ति की जाती है. इस पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि थर्ड पार्टी मूल्यांकन कराने के लिए NGO को ये जिम्मेदारी दी गई है. रसोइया का मानदेय दोगुना किया गया है. फ़िलहाल रसोइया की संख्या कम है, इसलिए NGO की जरूरत पड़ती है. रसोइया के हित का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. 

रंजन की रिपोर्ट