एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल यादव के सामने आई बड़ी मुसीबत, मुंबई के बंगले पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस जारी

एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल यादव के सामने आई बड़

N4N desk - छपरा विधानसभा सीट पर महागठबंधन की तरफ राजद प्रत्याशी व अभिनेता खेसारी लाल यादव बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। भोजपुरी अभिनेता के मुंबई स्थित बंगले में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। जिसमें उनके  मीरा रोड स्थित बंगले में अवैध निर्माण की बात कही गई है। साथ ही इसे तोड़ने का नोटिस जारी किया गया है। 

नगरपालिका ने खेसारी लाल यादव को नोटिस जारी किया है, जिसमें खेसारी से कहा गया है कि घर के बाहर जो लोहे के एंगल और शेड लगे हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो अतिक्रमण विभाग की ओर से इसपर कार्रवाई की जाएगी। 

महानगरपालिका के क्षेत्र में अतिक्रमण की जांच के दौरान विभाग की नजर खेसारी लाल यादव के बंगले पर गई। हालांकि इस समय खेसारी और उनका परिवार बिहार चुनाव के प्रचार में व्यस्त है और उनके मुंबई स्थित घर में कोई नहीं है।

खेसारी लाल यादव को ये नोटिस 3 नवंबर को जारी हुआ, जिसमें लिखा है मीरा रोड पर जुन्या पेट्रोल पंप के पास स्थित शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ खेसारी लाल यादव के बंगले में निर्माण के मानक नियमों का उल्लंघन किया गया है। 

फिलहाल खेसारी लाल या उनकी टीम की ओर से इस खबर को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मगर उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं