विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत ADG संजय सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा किया गया सम्मानित

N4N डेस्क: बिहार पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा अलंकृत तथा अन्य विशिष्ट / सराहनीय / वीरता / दक्षता पदक प्राप्त पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों को सम्मानित करने हेतु सरदार पटेल भवन, आडिटोरियम में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के पुलिस महानिदेशक रहें। इसके साथ ही बिहार पुलिस मुख्यालय के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न वर्षों में गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक, वीरता पदक, केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक एवं 51-51 हजार रूपये की राशि से अलंकृत कुल 71 पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस क्रम में स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर राज्य के सुयोग्य पुलिस पदाधिकारी जिन्हें राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक से श्री संजय सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक समेत श्री राजेश कुमार शर्मा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक को अलंकृत किया गया. इस अवसर पर डीजीपी विनय कुमार द्वारा राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत ADG संजय सिंह को पदक और प्रशस्ति पत्र डाकर सम्मानित किया गया.
यह पदक 25 वर्षों की सेवा अवधि में दी गई असाधारण एवं विशिष्ट सेवा हेतु प्रदत किये जाते हैं।