Bihar Congress: बिहार कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, अजय कुमार पासवान और गुंजन पटेल बने AICC सचिव

Bihar Congress: कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार के नेताओं अजय कुमार पासवान और गुंजन पटेल को AICC सचिव नियुक्त किया है। पार्टी का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Bihar Congress

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस के नेताओं अजय कुमार पासवान और गुंजन पटेल को पार्टी संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दोनों नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही बिहार के इन दोनों नेताओं को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में जगह मिली है।


कांग्रेस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष ने विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों को AICC सचिव के रूप में नियुक्त और पुनर्नियुक्त किया है। इन नेताओं को उनके संबंधित राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के अनुसार संबद्ध किया गया है।


तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश


कांग्रेस की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अजय कुमार पासवान और गुंजन पटेल की नियुक्ति को बिहार कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक कदम माना जा रहा है।


राष्ट्रीय संगठन में बढ़ेगी बिहार की भागीदारी


AICC सचिव के रूप में नियुक्ति के बाद दोनों नेताओं को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। हालांकि, उनके कार्यक्षेत्र और संबंधित राज्यों की विस्तृत जानकारी नियुक्तियों से जुड़े आधिकारिक आदेश में दी गई सूची के अनुसार स्पष्ट होगी।

नरोत्तम की रिपोर्ट