शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक : सदन सुचारू रूप से चलाने पर सभी दलों की सहमति, जनता के मुद्दों पर जवाब देगी सरकार

विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। बैठक में पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने पर सहमति जताई। डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि सरकार जनता से जुड़े सभी सवालों जवाब देने को

शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक : सदन सुचारू रूप से चलान
सर्वदलीय बैठक मे सदन सुचारू रूप से चलाने पर बनी सहमति- फोटो : नरोत्तम कुमार

Patna : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में आगामी सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने तथा सदन में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सभी दलों ने सदन की कार्यवाही बेहतर ढंग से चलाने पर सहमति जताई।


डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने विपक्ष को दिया धन्यवाद, सरकार ने हर मुद्दे पर जवाब देने का दिया भरोसा

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने विपक्ष का आभार जताते हुए कहा कि विपक्ष ने भी मिलकर विधानसभा चलाने और जनसरोकार के मुद्दों को सदन में उठाने पर सहमति दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि जनता से जुड़े हर विषय पर सरकार किसी भी स्थिति में जवाब देगी।


कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- पक्ष व विपक्ष ने मिलकर सत्र चलाने का लिया निर्णय

सर्वदलीय बैठक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शामिल हुए कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बैठक में पक्ष और विपक्ष के सभी दलों ने एकजुट होकर विधानसभा सत्र को सुचारू रूप से चलाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सदन की कार्यवाही को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है।


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने भी जताई सहमति

बैठक में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने भी कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने विधानसभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का निर्णय लिया है।


जनमुद्दों पर सार्थक बहस और सुचारू कार्यवाही की उम्मीद

सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रतिनिधियों की सकारात्मक सहमति के बाद शीतकालीन सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने की उम्मीद बढ़ी है। सभी दलों के सामंजस्य से आगामी सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और सदन के संचालन को लेकर सकारात्मक माहौल बनने के संकेत मिले हैं।


नरोत्तम की रिपोर्ट