विधान सभा में 'ब्राह्मण' शब्द पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल... स्पीकर ने तुरंत विपक्ष को दिया बड़ा झटका, भारी हंगामा
Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शुक्रवार को UGC इक्विटी एक्ट को लागू करने की माँग के दौरान माले विधायक संदीप सौरभ ने ब्राह्मणवाद शब्द बोलकर सदन में हंगामा खड़ा कर दिया. उनकी इस टिप्पणी पर स्पीकर प्रेम कुमार खुद तुरंत संज्ञान लिया और ब्राह्मण शब्द को प्रोसीडिंग से हटाने का आदेश दिया. इसी बीच सदन में सत्ता और विपक्ष के सदस्यों ने भारी हंगामा किया.
दरअसल, उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव के मुद्दे पर माले के विधायक संदीप सौरभ ने विधानसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत बिहार सरकार से UGC इक्विटी एक्ट को लागू करने की माँग की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संथानों में जातिवाद - भेदभाव को ख़त्म करने के लिए इस नियम को लागू करना जरूरी है । संदीप सौरभ ने कहा की ब्राह्मणवाद मानसिकता के लोग इसे लागू नहीं करने देना चाहते हैं । इसके बाद स्पीकर में कहा कि ब्राह्मण शब्द को प्रोसीडिंग से हटाई जाये.
उनके इस आदेश से सदन में विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस पर सरकार की ओर से उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इन बातों से इनकी मानसिकता झलकती है। मैं भी मुजफ्फरपुर के टेक्निकल कॉलेज में पढ़ने गया था। भूमिहार ब्राह्मण हूँ, इसके बाद भी मेरा रैगिंग हुआ। मुझे हॉस्टल से बाहर निकाला गया। विजय सिन्हा ने कहा की संवैधानिक पद बैठे लोग संवैधानिक संस्था के निर्णय पर प्रश्न उठा रहे हैं। हम हर समाज का सम्मान करते हैं। वहीं ये लोग बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की भावना को तार तार कर रहे हैं.
रंजन की रिपोर्ट