Rajya Sabha Elections: ओवैसी की पार्टी बिहार में लड़ेगी राज्यसभा चुनाव, AIMIM की चेतावनी- तेजस्वी दें साथ नहीं तो हो जाएंगे....
Rajya Sabha Elections: ओवैसी की पार्टी राज्यसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवार उतारेगी। AIMIM विधायक ने दावा किया है कि उनके उम्मीदवार भी मैदान में होंगे। साथ ही तेजस्वी यादव को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
Rajya Sabha Elections: बिहार के 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। जिसको लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। राज्यसभा के 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होना है। 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। बिहार के भी 5 सीटों पर चुनाव होना है ऐसे में पक्ष विपक्ष के पार्टी इन सीटों पर दावा ठोकने के लिए तैयार है। सत्ता पक्ष यानी एनडीए की कोशिश रहेगी कि 5 सीट उनके पाले में आए तो वहीं विपक्ष इन सीटों को हासिल करने की कोशिश करेगी। फिलहाल 5 सीटों में से 3 सीट एनडीए के पास है तो वहीं 2 सीट पर राजद का कब्जा है। इसी बीच ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बड़ा दावा किया है। ओवैसी के विधायक ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में उनके उम्मीदवार खड़े होंगे।
राज्यसभा चुनाव में उतरेंगे AIMIM के उम्मीदवार
AIMIM के विधायक ने कहा कि,राज्यसभा चुनाव में हमारी पार्टी अपना कैंडिडेट उतारेगी। तेजस्वी अगर हमारा साथ नहीं देंगे तो क्या हम उनका साथ देंगे। दरअसल, राज्यसभा में उम्मीदवार उतारने के सवाल पर अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमारी अभिलाषा भी है और हमारी कामना भी है और हमारी निवेदन भी है। राज्यसभा में सभी पार्टियों के प्रतिनिधि है हमारा कोई प्रतिनिधि नहीं है। लोकसभा में ओवैसी साहब है मुकाबला कर रहे हैं इसलिए हम चाहते हैं कि राज्यसभा में भी हमारे प्रत्याशी उतरे।
तेजस्वी सपोर्ट करेंगे तो हम भी...
उन्होंने कहा कि हम अपील करेंगे कि आप हमारे उम्मीदवारों को वोट करें। उन्होंने तेजस्वी यादव से कहा कि अगर वो हमारे उम्मीदवार का समर्थन करेंगे तो हम भी उनके उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी हमको सपोर्ट नहीं करेंगे तो हम भी नहीं करेंगे। गीफ और टेक का मामला होगा। बता दें कि राज्यसभा की सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी हाई देखने को मिल रही है।
16 मार्च हो होगा मतदान
गौरतलब हो कि, बिहार के अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और हरिबंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। इन्हीं 5 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। 5 मार्च को नामांकन होगी। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च को नाम वापसी की अंतिम निर्धारित की गई है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद उसी दिन यानी 16 मार्च को ही शाम 5 बजे से मतगणना भी शुरु होगा। 20 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।