Patna Traffic News:पटना में अब फर्राटा भरेंगी गाड़ियाँ, जाममुक्त सफर का ऐलान, लाखो लोगों को बिजी ट्रैफिक से मिलेगी राहत

Patna Traffic News:राजधानी पटना में ट्रैफिक की बेड़ियों को तोड़ने और आवाम को राहत देने के लिए हुकूमत ने एक अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर रफ्तार तेज कर दी है। ...

 patna AIIMS Bihta Sarmera Four Lane Done 10 km to Ease Traf
:पटना में अब फर्राटा भरेंगी गाड़ियाँ- फोटो : X

Patna Traffic News:राजधानी पटना में ट्रैफिक की बेड़ियों को तोड़ने और लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने एक अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर रफ्तार तेज कर दी है। पटना रिंग रोड  (बिहटा-सरमेरा) से एम्स गोलंबर तक 10.5 किलोमीटर लंबी फोर-लेन सड़क का तकरीबन 32 फीसदी निर्माण मुकम्मल हो चुका है। पथ निर्माण विभाग के मुताबिक, अगर सब कुछ मंसूबे के मुताबिक चला तो जनवरी 2027 तक यह सड़क आम जनता के लिए खोल दी जाएगी यानि नए साल में जाममुक्त सफर का तोहफा।

यह फोरलेन सड़क रिंग रोड के नेवा अंडरपास से जोड़ी जा रही है, जिससे रिंग रोड से एम्स तक सीधा और सुगम संपर्क कायम होगा। हुकूमत का दावा है कि इस कनेक्टिविटी के बाद राजधानी में आवाजाही का नक्शा बदल जाएगा और AIIMS जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को राहत मिलेगी।

बिहटा की जानिब से आने वाले लोग कन्हौली के रास्ते बिहटा-सरमेरा रिंग रोड पर करीब 21 किलोमीटर का फासला तय कर नेवा पहुंचेंगे, जबकि दनियावां की तरफ से आने वालों को तकरीबन 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इस नई राह से ट्रैफिक का दबाव बंटेगा और शहर के अंदरूनी हिस्सों में जाम की सूरत-ए-हाल में कमी आएगी।

18 फरवरी को जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने एम्स गोलंबर-जानीपुर-पईनापुर-नेवापथ मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण पर 138.50 करोड़ रुपये और पुल निर्माण पर 73.06 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नौबतपुर लख के पास फ्लाइओवर का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है।

सियासी गलियारों में इस प्रोजेक्ट को राजधानी के लिए “गेम चेंजर” बताया जा रहा है। अगर तय वक्त पर काम मुकम्मल हुआ, तो पटना की ट्रैफिक तसवीर में बड़ा इन्कलाब देखने को मिल सकता है।