Bihar Election Updates: MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह के समर्थक छोटू सिंह हिरासत में, पटना DIU की कार्रवाई
Bihar Election Updates: बिहार में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर मतदान के बीच पटना में पुलिस ने छोटू सिंह को हिरासत में लिया है।..
Bihar Election Updates: बिहार में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर मतदान के बीच पटना में पुलिस ने छोटू सिंह को हिरासत में लिया है। उन्हें अनंत सिंह का समर्थक बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, शांति व्यवस्था भंग करने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर पटना डीआईयू की टीम ने यह कार्रवाई की।बताया जा रहा है कि डीआईयू की टीम ने छोटू सिंह को पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करबिगहिया इलाके से हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मतदान के दौरान पुलिस की कार्रवाई
विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है। इसी बीच छोटू सिंह को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। पुलिस की कार्रवाई को शांति व्यवस्था बनाए रखने से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान और हिरासत के बाद की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है। फिलहाल, छोटू सिंह को करबिगहिया इलाके से हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपे जाने की जानकारी मिली है।बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए जारी मतदान के बीच इस कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में भी ध्यान खींचा है। मामले में आगे की स्थिति पुलिस की आधिकारिक जानकारी के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट- अनिल कुमार