Bihar Politics : 'मार्गदर्शक मंडल' में चले जायेंगे अश्विनी चौबे ! बीजेपी में लगातार मिल रहे झटके, पहले लोकसभा चुनाव में कटा टिकट और अब.....

Bihar Politics : पिछले कई महीनों से पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे के सितारे ठीक नहीं चल रहे हैं. पहले उनका टिकट काट दिया गया....अब जो हुआ....पढ़िए आगे

Bihar Politics : 'मार्गदर्शक मंडल' में चले जायेंगे अश्विनी च
अश्विनी चौबे को झटका - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में किसे कब कौन सा पद मिल जाये या फिर किसे अर्श से फर्श पर जाना पड़ जाये। इसे कोई नहीं जानता है। पार्टी के कई नेताओं को अचानक खुशखबरी मिली तो कईयों को अचानक झटके मिले हैं। फिलहाल पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे के सितारे पार्टी में ठीक नहीं चल रहे हैं। मोदी 2.O में उन्हें कार्यकाल पूरा किये बिना मंत्री पद से हटा दिया गया। उसके बाद करीब एक साल पहले लोकसभा चुनाव में उन्हें अचानक टिकट से वंचित कर दिया गया। जिससे तमाम तैयारियों के बावजूद वे लोकसभा नहीं पहुँच सके। 

अब जो नया मामला सामने आया है उसमें अश्विनी चौबे को पार्टी के बड़े कार्यक्रम में मंच पर बैठने के लिए एक अदना सीट तक नहीं दी गयी। जिससे नाराज होकर अश्विनी चौबे बाहर चले गए। बता दें की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक बुधवार को पटना के ज्ञान भवन में हो रही है। लेकिन बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अजीबोगरीब पशोपेश में फंस गए। क्योंकि उन्हें मंच पर कोई जगह नहीं मिली। उनके नाम की कोई कुर्सी भी वहां नहीं थी। नतीजा हुआ कि बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी चौबे केवल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अभिवादन करने के बाद वहां से चले गए। 

दरअसल, प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक का उद्घाटन करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना आए हैं। ज्ञान भवन पहुंचने के बाद मंच पर जाने के क्रम में राजनाथ सिंह के साथ साथ अश्विनी चौबे चलते दिख रहे हैं। वहीं भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उनके पीछे पीछे चल रहे होते हैं। अश्विनी चौबे जब मंच पर पहुंचते हैं तो वहां लगी कुर्सियों पर बारी बारी से नजर डालते हैं। उस पर पहले से कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता बैठे रहते हैं। एक तरह से अश्विनी चौबे के लिए मंच पर कोई भी कुर्सी उनके नाम से नहीं रहती है। इसके बाद वे अगले ही पल वहां से तेज कदमों से मंच से नीचे चले जाते हैं। 

अश्विनी चौबे न सिर्फ मंच से नीचे आते हैं बल्कि वे कार्यक्रम छोड़कर ही बाहर चले जाते हैं। इस दौरान जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि आप कार्यक्रम शुरू होने के  पहले ही क्यों जा रहे हैं? आपको मंच पर कुर्सी भी नहीं मिली तो इस पर चौबे ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. उनको कहीं बाहर जाना है। वे राजनाथ सिंह से मिलने आये थे। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर उनका दूसरी जगह जाने का कार्यक्रम है। कुर्सी नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा हॉल ही हमारे लिए है।