Patna News - बिहार के गवर्नर और हेल्थ मिनिस्टर ने किया मौर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य उ‌द्घाटन, राज्यपाल बोले -अच्छा स्वास्थ्य हमारी जीवन की सबसे जरूरी जरूरत

Patna News -  बिहार के गवर्नर और हेल्थ मिनिस्टर ने किया मौर्

Patna - राजधानी पटना को एक नई स्वास्थ्य सुविधा की सौगात मिली जब मौर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (ए यूनिट ऑफ मौर्या एक्स-रे, यूएसजी एंड एमआरआई सेंटर) का भव्य उ‌द्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक अस्पताल A/13 सचिवालय कॉलोनी, कंकड़बाग में स्थित है। इस अवसर पर बिहार के  राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद बान, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। तीनों विशिष्ट अतिथिर्या ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त इस अस्पताल का उ‌द्घाटन कर आमजन के लिए इसे समर्पित किया।

बिहार के राज्यपाल आरिफ खान ने कहा कि, अच्छा स्वास्थ्य हमारी जीवन की सबसे जरूरी जरूरत है। इसके लिए हमें अच्छे अस्पताल और अच्छे डॉक्टरों की जरूरत होती है। केन्द्र और बिहार सरकार अच्छे स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर काफी काम कर रही है।  उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य दिमाग होता है। राज्यपाल ने कहा कि शरीर ही धर्म का पहला साधन है। ये बातें बिहार के राज्यपाल ने कंकड़बाग में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ के मौके पर कहीं।

प्रेस को संबोधित करते हुए, प्रमुख ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. करुणेश रंजन ने बताया कि यह अस्पताल बिहार में उच्च गुणवत्ता वाली सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को एक छत के नीचे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि "हमारा उद्देश्य है कि अब मरीजों को जटिल बीमारियों के इलाज के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े।" आने वाले दिनों हमलोग मुफ्त हेल्थ कैंप लगाने की भी योजना बना रहे हैं। हमारी कोशिश होगी कि हम कम पैसे में बेहतर इलाज कर बिहार के लोगों की सेवा करें।

वहीं पद्मश्री शांति राय ने कहा कि, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार में तेजी से काम हो रहा है। आज की भागदौड़ में शरीर को स्वस्थ्य रखना चुनौती है,लेकिन अगर हम कोशिश करे तो सब संभव है। आज के परिवेश में चिकित्सा के क्षेत्र में भी तेजी काम हो रहा है। नए तकनीक से इलाज अब पहले से बेहतर हो रहा है। 

इस मौके पर डॉ. अभिषेक रमन, डॉ. शुभ्रा झा, डॉ. राहुल चौधरी भी मौजूद रहे।

इस अस्पताल की डॉक्टरों की टीम में शामिल हैं:

डॉ. अभिषेक रमन, वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट किडनी से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ।

डॉ. शुभा झा (MD, DNB Radiologist) रेडियोलॉजी विभाग की प्रमुख।

डॉ. राहुल कुमार चौधरी, ऑको सर्जन कैंसर शल्य चिकित्सा में विशेषज्ञता।

Dr. R. Kumar De

Madhukar Dayal

Dr. Raumak Dess DNBDMRDYRO

Dr. (Mrs. Shulibra Jha MRBSMYR IND

DeT.Raman, MBRSAID