अथमलगोला के चंदा गांव में में डूबने से एक ही घर के तीन बच्चों की मौत; गांव में मातम

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव में पैन में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। एक बच्ची के गिरने के बाद उसे बचाने के प्रयास में तीनों डूब गए, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

hree children of same family drown in pain barh
अथमलगोला के चंदा गांव में में डूबने से एक ही घर के तीन बच्चों की मौत(फ़ाइल फोटो)- फोटो : Reporter

पटना जिले के  बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदा गांव में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जहां पैन में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे अपने परिजन को खाना देने के लिए खेत में गए थे और खाना पहुंचाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक घटना में 2 बच्ची, 1 बच्चे कि मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।


एक बच्ची का पैर फिसला, बचाने के प्रयास में तीनों डूबे

घर लौटते समय गांव में स्थित पैन के पास से गुजरते हुए अचानक एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी। उसे डूबता देख बारी-बारी से दूसरे और तीसरे बच्चे ने भी उसे बचाने के लिए पैन में छलांग लगा दी। देखते ही देखते तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।


ग्रामीणों ने निकाला शव, मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में तीनों बच्चों के शवों को पैन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर अथमलगोला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।


पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजे गए शव

अथमलगोला थाना पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले में आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट