Chhath Puja 2026 : बादशाह इंडस्ट्रीज की ओर से 2700 सूप पूजन सामग्री का किया गया वितरण, कई दिग्गज नेता और गणमान्य लोग रहे मौजूद

Chhath Puja 2026 : छठ पूजा के अवसर पर आज धूप, अगरबत्ती एवं हवन सामग्री के निर्माता 'बादशाह इंडस्ट्रीज' के संस्थापक जगजीवन सिंह एवं समस्त बादशाह परिवार के सौजन्य से पूजा सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

Chhath Puja 2026 : बादशाह इंडस्ट्रीज की ओर से 2700 सूप पूजन
पूजन सामग्री का वितरण - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : आस्था के महान पर्व छठ पूजा के अवसर पर आज धूप, अगरबत्ती एवं हवन सामग्री के विख्यात निर्माता 'बादशाह इंडस्ट्रीज' के संस्थापक जगजीवन सिंह एवं समस्त बादशाह परिवार के सौजन्य से एक विशेष पूजा सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छठ व्रतियों के सेवार्थ में कुल 2700 सूप पूजन सामग्री का वितरण किया गया, जिससे व्रतियों को पर्व की तैयारी में काफी सहायता मिली।   

इस भव्य कार्यक्रम में राजनीतिक जगत और समाज के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया और नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह उपस्थित रहे। इनके अलावा कार्यक्रम में आसिफ कमल, मनवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, रणजीत सिंह कालड़ा, अनिल यादव, कवलजीत सिंह, गुरपेज सिंह, कमलजीत सिंह बग्गा, हरजोत सिंह, सरबजोत सिंह, मनजोत सिंह एवं राजीव कुमार (बल्लू जी) सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।   

इस जन-कल्याणकारी कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें मुख्य रूप से माँ वैष्णो देवी सेवा समिति, श्री श्री राम नवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति, भारत विकास परिषद, लायन क्लब फेवरेट श्री गुरुसिंह सभा गोबिंद नगर चितकोहरा एवं कई अन्य समाजसेवी लोग शामिल रहे जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।    

समारोह के दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक सरदार जगजीवन सिंह, मनवीर सिंह और स्वर्ण सिंह ने जानकारी दी कि यह पूजन सामग्री पिछले 18 वर्षों से लगातार आस्था के इस महापर्व पर छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क वितरित की जा रही है। इस दौरान सरदार जगजीवन सिंह ने देश और बिहारवासियों से हाथ जोड़कर अपील की कि वे जल संरक्षण और हरियाली के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं क्योंकि "जल है तो जीवन है"। साथ ही, बादशाह अगरबत्ती की ओर से "जीते जी रक्त दान, मृत्युपरांत अंग दान" का संदेश देते हुए छठ मैया से बिहार की दिन-दुगुनी, रात चौगुनी तरक्की की कामना की गई।