CBSE 12th Result 2025: बाल्डविन एकडमी के छात्र-छात्राओं ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, 98.75% छात्र सफल, विज्ञान में लीज़ा और सक्षम बने संयुक्त टॉपर

CBSE 12th Result 2025: पटना स्थित बाल्डविन एकडमी के छात्र-छात्राओं ने 12 वीं की परीक्षा में परचम फहराया है। 157 छात्र-छात्रों ने इस साल 12 वीं का परीक्षा दिया था। जिसमें सभी उतीर्ण हुए हैं.....पढ़िए आगे

Baldwin Academy students
Baldwin Academy students- फोटो : social media

CBSE 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बीते दिन 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम 13 मई 2025 को घोषित कर दिए। जिससे 17.88 लाख छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। इस साल कुल 87.98% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं, जो पिछले साल (87.33%) के मुकाबले थोड़ी बढ़त दर्शाता है इस साल 16,33,730 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से 16,21,224 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं और 14,26,420 पास हुए हैं। इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है. कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा।  पटना स्थित बाल्डविन एकडमी के छात्र-छात्राओं ने 12 वीं की परीक्षा में परचम फहराया है। 157 छात्र-छात्रों ने इस साल 12 वीं का परीक्षा दिया था। जिनमें से अधिकांश ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।  विद्यालय ने वर्ष 2025 की सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.75% पास प्रतिशत हासिल किया है।

छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

कुल परीक्षार्थी: 157

सफलता प्रतिशत: 98.75%

विज्ञान (PCM) संकाय में सर्वोच्च अंक: 93.20%

विज्ञान (PCB) संकाय में सर्वोच्च अंक: 90%

मानविकी संकाय में सर्वोच्च अंक: 90.6%

वाणिज्य संकाय में सर्वोच्च अंक: 85%

इन छात्रों ने लहराया परचम  

85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 16

75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 52

60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 114

विद्यालय के टॉप 5 छात्र:

रैंक    छात्र का नाम    प्रतिशत

1    लीज़ा सिंह    93.20%

1    सक्षम सिंह    93.20%

2    कुमार रॉबिन    93.00%

3    ईशानी    91.20%

4    रुद्राक्षी कौशिक    90.60%

5    आयुषी सिंह    90.00%

विषयवार टॉपर्स:

विज्ञान (PCM):

1st: लीज़ा सिंह – 93.20%

1st: सक्षम सिंह – 93.20%

2nd: कुमार रॉबिन – 93%

3rd: ईशानी – 91.20%

विज्ञान (PCB):

1st: आयुषी सिंह – 90%

2nd: अनिशा कुमारी – 89.20%

3rd: आस्था सिंह – 89.20%

मानविकी (Arts):

1st: रुद्राक्षी कौशिक – 90.60%

2nd: ऋतिका आनंद – 88.20%

3rd: नव्या सिंह – 84.80%

वाणिज्य (Commerce):

टॉपर: नव्या सिंह – 84.80%

छात्रों ने विद्यालय का नाम किया रोशन

विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि,"यह परिणाम हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और माता-पिता के सहयोग का परिणाम है। हम गर्व महसूस करते हैं कि हमारे छात्रों ने एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है।"

Nsmch
NIHER