बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने किया मतदान, जीत को लेकर बड़ा दावा

BJP candidate Neeraj Kumar Sinh
BJP candidate Neeraj Kumar Sinh- फोटो : news4nation

Bankipur Assembly by-election : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने गुरुवार को दोपहर मतदान किया. उन्होंने वोट डालने के बाद अपनी जीत का भरोसा जताया. भाजपा पर बांकीपुर की जनता के तीन दशकों के विश्वास के बरकरार रहने की बात करते हुए वे अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे.  भाजपा इस सीट पर वर्ष 1995 से जीतते आ रही है. ऐसे में अपने मजबूत गढ़ में नीरज सिन्हा को उतारकर पार्टी ने एक बड़ा संदेश दिया. 


बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार सुबह 7 बजे से उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान शुरू होते ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। आम मतदाताओं के साथ-साथ राजनीतिक हस्तियों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक 4.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक कुल 11.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 4.61 फीसदी था। 


सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया मतदान 

पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने वीमेंस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इसी केंद्र पर मतदान करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 10-15 दिनों से वह बांकीपुर में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे थे और जनता का व्यापक समर्थन भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाता भाजपा को बड़ी जीत दिलाएंगे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और क्षेत्रीय विधायक रहे नितिन नवीन के नेतृत्व में पटना में विकास के कई कार्य हुए हैं। उन्होंने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील भी की।


अशोक चौधरी का बड़ा ऐलान 

वहीं, बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने मतदान के बाद कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र राज्य के सबसे अधिक शहरी और शिक्षित मतदाताओं वाले क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में यहां के मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां लगभग 40 प्रतिशत मतदान हुआ था। यदि इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ता है तो यह पूरे बिहार के मतदाताओं के लिए सकारात्मक संदेश होगा।