Bihar IPS: भोजपुर में बदलेगी पुलिस की कमान! मनीष कुमार सिन्हा संभालेंगे एसपी का प्रभार, विवेक कुमार को मुंगेर क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक का प्रभार

Bihar IPS: भोजपुर जिले में पुलिस महकमे की कमान अस्थायी तौर पर बदलने जा रही है। ...

Bhojpur SP Charge Manish Kumar Sinha
भोजपुर में बदलेगी पुलिस की कमान- फोटो : reporter

Bihar IPS:  भोजपुर जिले में पुलिस महकमे की कमान अस्थायी तौर पर बदलने जा रही है। आगामी 20 अक्टूबर से मनीष कुमार सिन्हा भोजपुर के एसपी का प्रभार संभालेंगे। वर्तमान में वह विशेष सशस्त्र पुलिस, आरा में समादेष्टा के पद पर तैनात हैं। वहीं, भोजपुर के मौजूदा एसपी अवधेश दीक्षित हैदराबाद में मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज-3 में शामिल होने के लिए जाएंगे। उनके प्रशिक्षण पर रहने के दौरान जिले की पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी मनीष कुमार सिन्हा के पास रहेगी।

विवेक कुमार को मुंगेर क्षेत्र का पुलिस उप-महानिरीक्षक 

विवेक कुमार को मुंगेर क्षेत्र का पुलिस उप-महानिरीक्षक और श्री मनीष कुमार सिन्हा को भोजपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

बिहार गृह विभाग (आरक्षण शाखा) ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में 26 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक चलने वाले मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) फेज-III के लिए पांच अधिकारियों को नामित किया है। विवेक कुमार को मुंगेर क्षेत्र का पुलिस उप-महानिरीक्षक और श्री मनीष कुमार सिन्हा को भोजपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

20 अक्टूबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार सिन्हा 20 अक्टूबर से भोजपुर एसपी का प्रभार देखेंगे। एसपी अवधेश दीक्षित 26 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हैदराबाद में प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिले में पुलिस प्रशासन के कामकाज को सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी मनीष कुमार सिन्हा संभालेंगे।

क्राइम कंट्रोल और कानून-व्यवस्था पर रहेगी नजर

भोजपुर में अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग और आम लोगों की शिकायतों के निपटारे जैसे अहम मुद्दों पर नए प्रभारधारी अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधियों पर कार्रवाई और आम जनता को पुलिस से मिलने वाली सुविधाओं को जारी रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।

एसपी अवधेश दीक्षित के कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण और जनसुविधाओं को लेकर किए गए प्रयासों की स्थानीय स्तर पर सराहना होने की बात भी सामने आई है। अब उनके प्रशिक्षण पर रहने के दौरान पुलिस महकमे की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से मनीष कुमार सिन्हा संभालेंगे।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद लौटेंगे अवधेश दीक्षित

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, हैदराबाद में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अवधेश दीक्षित 21 नवंबर से फिर भोजपुर एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस तरह मनीष कुमार सिन्हा के पास जिले के पुलिस प्रशासन का प्रभार अस्थायी अवधि के लिए रहेगा।

मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पेशेवर प्रशिक्षण का हिस्सा है। इस दौरान अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पुलिसिंग से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है। भोजपुर में इस अस्थायी बदलाव के दौरान पुलिस की नियमित कार्रवाई और जन शिकायतों के निपटारे पर नजर रहेगी।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार