Akshara Singh On Pawan Singh: पवन सिंह और ज्योति के मामले में कूदी अक्षरा, जानें एलिमनी को लेकर क्या कहा?

Akshara Singh On Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के तलाक से जुड़े मामले ज्योति सिंह के समर्थन में बयान दिया है। तेज प्रताप यादव की भी जमकर तारीफ की।

Akshara Singh On Pawan Singh
अक्षरा सिंह का तेज तर्रार बयान!- फोटो : social media

Akshara Singh On Pawan Singh: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वे अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ उन्होंने अपने पूर्व को-स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक विवाद में ज्योति का समर्थन किया, तो दूसरी ओर राजनीति में तेज प्रताप यादव की खुलकर तारीफ की।

आरा फैमिली कोर्ट में सुनवाई पर सवाल

बुधवार को आरा फैमिली कोर्ट में पवन सिंह के पेश न होने पर अक्षरा सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी को शादी कर घर लाता है, तो उसकी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उनके अनुसार, ज्योति सिंह ने जो कुछ सहा है, उसके लिए बड़ी रकम का गुजारा भत्ता भी कम है।अक्षरा ने समाज से अपील की कि ज्योति को उनका हक मिलना चाहिए।

एलिमनी को लेकर बयान

तलाक मामले में ज्योति सिंह ने अदालत में कहा है कि वे अपने पति के साथ रहना चाहती हैं। लेकिन अगर पवन सिंह उन्हें साथ नहीं रखना चाहते, तो उन्हें 10 करोड़ रुपये एलिमनी देनी होगी।अक्षरा सिंह ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि चाहे 10 करोड़ हो या 20 करोड़, अगर पत्नी ने तकलीफ झेली है तो उसे उसका अधिकार मिलना चाहिए।

तेज प्रताप यादव की तारीफ

फिल्मी विवाद से अलग, अक्षरा सिंह ने बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की भी तारीफ की। उन्होंने अभिनेता राजपाल यादव की मदद करने के लिए तेज प्रताप को “क्यूट” और “बहुत प्यारा इंसान” बताया।अक्षरा ने कहा कि संकट के समय किसी की मदद करना बड़ी बात होती है और तेज प्रताप ने अच्छा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे जरूरतमंद कलाकारों की मदद करें।अक्षरा सिंह के इन बयानों के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री और राजनीति दोनों में चर्चा तेज हो गई है।