Lalu Yadav:सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को तगड़ा झटका, लैंड फॉर जॉब मामले में स्टे देने से किया इनकार
Lalu Yadav: राष्ट्रीय जनता दलके सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। चारा घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा उनकी सजा बढ़ाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक (स्टे) लगाने से इनकार कर दिया है। ..
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। चारा घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा उनकी सजा बढ़ाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक (स्टे) लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि अदालत ने यह जरूर कहा कि मामले की सुनवाई की जाएगी, लेकिन सजा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग को ठुकरा दिया गया।
दरअसल, सीबीआई ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर यह मांग की थी कि चारा घोटाले से जुड़े मामलों में लालू यादव की सजा को अपर्याप्त बताया जाए और उसे बढ़ाया जाए। हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए सीबीआई की दलीलों को मान्यता दी और सजा बढ़ाने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी। इसके खिलाफ लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और अपील करते हुए आग्रह किया कि जब तक अंतिम निर्णय न हो जाए, तब तक के लिए सजा बढ़ाने के आदेश पर रोक लगाई जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया, लेकिन अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट का साफ कहना था कि मामला गंभीर है और कानूनी प्रक्रिया के तहत इसकी पूरी तरह सुनवाई की जाएगी, लेकिन यह आवश्यक नहीं कि हर अपील पर स्टे आदेश जारी किया जाए।
इस फैसले से लालू यादव की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एक ओर जहां वे स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों से सजा में राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे, वहीं अब उनकी बढ़ी हुई सजा की तलवार फिर से लटकती दिख रही है। यह फैसला न सिर्फ व्यक्तिगत रूप से लालू के लिए, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजद के लिए भी झटका साबित हो सकता है।