Bihar IAS Transfer: बिहार के 11 IAS का ट्रांसफर, चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, देखिए लिस्ट

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने चुनाव से पहले एक बार फिर 11 IAS का ट्रांसफर किया है। देखिए लिस्ट...

IAS Transfer
IAS Transfer- फोटो : social media

Bihar IAS Transfer:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने 11 IAS का तबादला किया है। नीतीश सरकार ने बिहार के 11 आईएएस का ट्रांसफर किया है। जिसका अधिसूचना जारी कर दिया गया है। बता दें कि चुनाव से पहले राज्य में ट्रांसफर पोस्टिंग जारी है। 


चन्द्रिमा अत्री को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद पूर्णिया से स्थानांतरित कर विशेष कार्य पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना बनाया गया है। गरिमा लोहिया को अनुमंडल पदाधिकारी, पालीगंज (पटना) नियुक्त किया गया। तुषार कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी का कार्यभार सौंपा गया।  अनिरुद्ध पांडेय को अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनिया (कैमूर) बनाया गया। कृतिका मिश्रा  को अनुमंडल पदाधिकारी, पकड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण) पदस्थापित किया गया।


इसी तरह आकांक्षा आनंद को अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई (कटिहार) नियुक्त किया गया। प्रधुम्न सिंह यादव को अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी (खगड़िया) बनाया गया। अंजली शर्मा को विशेष कार्य पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग, पटना पदस्थापित किया गया। रोहित कर्दम को अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा का कार्यभार सौंपा गया। शिप्रा विजयकुमार चौधरी को विशेष कार्य पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, पटना नियुक्त किया गया।  नेहा कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पटना पदस्थापित किया गया।