Bihar IAS transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 4 IAS अधिकारियों का तबादला,जानें कौन बने लखीसराय के नए DM
Bihar IAS transfer: बिहार राज्य में 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस दौरान रॉबर्ट चोंग्थू, गोपाल मीणा, मोहम्मद सोहैल और शैलेन्द्र को मिली नई जिम्मेदारी है।
Bihar IAS transfer: बिहार राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार (26 अप्रैल 2026) को 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की घोषणा की। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस फैसले के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
1997 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रॉबर्ट एल. चोंग्थू, जो अभी तक राज्यपाल के प्रधान सचिव के रूप में काम कर रहे थे, अब उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे अगले आदेश तक इस पद पर काम करते रहेंगे। वहीं, 2007 बैच के आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा, जो अब तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव थे, अब उन्हें राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, यानी वे दोनों जिम्मेदारियां संभालेंगे।
लखीसराय जिले के नए डीएम कौन?
इसी बैच के एक और अधिकारी मोहम्मद सोहैल को भी नई जिम्मेदारी मिली है। वे पहले अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सचिव थे, लेकिन अब उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वे पहले की तरह ही सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त काम भी करते रहेंगे। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी शैलेन्द्र, जो अभी तक कृषि विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे, उन्हें लखीसराय जिले का नया जिलाधिकारी (डीएम) और समाहर्ता बनाया गया है। साथ ही उन्हें जिले के जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए उठाया गया कदम माना जा रहा है, ताकि विभागों में काम तेजी और सही तरीके से हो सके।