lsg vs kkr: सुपर ओवर में नरेन का जलवा! KKR ने LSG को रोमांचक मुकाबले में हराया

lsg vs kkr: आईपीएल 2026 में KKR ने सुपर ओवर में LSG को हरा दिया। इस मैच में रिंकू सिंह की शानदार 83 रन की पारी खेली।

lsg vs kkr
रोमांच का चरम!- फोटो : social media

lsg vs kkr: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला, जिसका फैसला आखिर में सुपर ओवर से हुआ। कोलकाता ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुश्किल पिच पर 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। मैच के आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। इस ओवर में कार्तिक त्यागी ने दो नो बॉल डाल दी, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया। आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने जोरदार छक्का लगाकर मैच को टाई कर दिया।

इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। सुनील नरेन ने पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने सिर्फ एक रन लिया। तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम बाउंड्री के पास कैच आउट हो गए। यह कैच रोवमैन पॉवेल ने पकड़ा और गेंद रिंकू सिंह की तरफ फेंकी, जहां उन्होंने आसानी से कैच पूरा कर लिया। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना सकी। कोलकाता को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल बल्लेबाजी के लिए आए। पहली ही गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर मैच खत्म कर दिया और टीम को शानदार जीत दिला दी।

कोलकाता की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही

इससे पहले कोलकाता की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। टिम सिफर्ट बिना खाता खोले आउट हो गए। अंगकृष रघुवंशी ने 9 रन बनाए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे सिर्फ 10 रन ही बना सके। रोवमैन पॉवेल भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों पर 34 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। अनुकूल रॉय बिना खाता खोले आउट हो गए और रमनदीप सिंह 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 93 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद टीम मुश्किल में थी। ऐसे समय में रिंकू सिंह ने जिम्मेदारी संभाली और सुनील नरेन के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। रिंकू ने सिर्फ 24 गेंदों पर 56 रन बनाए। आखिरी ओवर में उन्होंने दिग्वेश राठी के खिलाफ चार छक्के लगाए, जिससे टीम का स्कोर 155 तक पहुंच सका।

रिंकू सिंह की शानदारी बल्लेबाजी

रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे।लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में मोहसिन खान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने टिम सिफर्ट, अजिंक्य रहाणे, रोवमैन पॉवेल, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय को आउट किया। यह आईपीएल में किसी भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का बेहतरीन प्रदर्शन बन गया है।