बिहार विधान सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 19 बैठकों में पूछे गए रिकॉर्ड इतने प्रश्न
Bihar Assembly adjourned sine die- फोटो : news4nation
Bihar Assembly adjourned : बिहार विधानमंडल का हंगामेदार बजट सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने की घोषणा की. विधानसभा में अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदन की कार्यवाही में मिले सभी के सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस बार बजट सत्र में कुल 19 बैठकें हुई.
उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से शुरू हुए बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण सहित वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 3783 प्रश्न स्वीकृत हुए. इसके साथ ही कई विधेयक पारित हुए.