Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में AAP की एंट्री, संजय सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा-'दिल्ली में बिहारियों पर बुलडोजर, बिहार में दिखाते हैं प्यार'
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बिहारियों के अपमान की बात कही।

Bihar Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 17 जून 2025 को पटना पहुंचे। जहां उन्होंने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाग लेगी।हालांकि सीटों का फैसला केंद्रीय नेतृत्व और राज्य इकाई मिलकर करेंगे। संजय सिंह ने कहा कि हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे, यह केवल चुनाव नहीं, बिहारियों के सम्मान की लड़ाई है।
बीजेपी पर तीखा हमला
संजय सिंह ने अपने बयान में सीधे BJP और पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बिहारियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया, जहां वे 40-50 सालों से रह रहे थे।दिल्ली में बिहारी, पूर्वांचली और यूपी के लोगों को बांग्लादेशी कहा गया। उन्होंने बिहार के वोटरों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली से भगा रही है तो बिहार से भगाओ।
संसद में उठाया मुद्दा
संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने संसद में भी इस भेदभाव और अपमान का मुद्दा उठाया, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। बता दें कि AAP का बिहार में संगठनात्मक ढांचा कमजोर है। कोई भी स्थानीय विधायक या पार्षद नहीं है।पार्टी युवा, शिक्षित, शहरी वर्ग और दलित-पिछड़ा तबके को टारगेट कर सकती है। AAP राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर चुकी है।पार्टी अब पंजाब, दिल्ली, गुजरात, गोवा के बाद बिहार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है।2025 के चुनावों से पहले संगठन विस्तार और जमीनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति अपनाई जा रही है।