Bihar Assembly election 2025: महागठबंधन की अंदरूनी जंग, 11 सीटों पर साथी बने प्रतिद्वंद्वी, जाने समीकरण
Bihar Assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के भीतर मतभेद खुलकर सामने आए हैं। जानिए किन 11 सीटों पर आरजेडी, कांग्रेस और वामदल आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
Bihar Assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें जैसे-जैसे नज़दीक आ रही हैं, राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है।एक ओर एनडीए गठबंधन (BJP-JDU-LJP-RLM-HAM) पूरे दमखम से चुनावी तैयारी में जुटा है तो दूसरी ओर INDIA एलायंस (महागठबंधन) अपने ही भीतर मतभेदों से जूझता दिख रहा है। सबसे बड़ा विवाद इन 11 सीटों पर है, जहां महागठबंधन के साथी दल एक-दूसरे के खिलाफ़ मैदान में हैं।
बिहार की इन 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस, आरजेडी, भाकपा और अन्य सहयोगी दलों के उम्मीदवार आपस में सीधी टक्कर में हैं, जो इस प्रकार है।
वैशाली: आरजेडी से अजय कुशवाहा और कांग्रेस से इंजीनियर संजीव सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
राजापाकड़: कांग्रेस की प्रतिमा दास का मुकाबला भाकपा के मोहित पासवान से है।
बिहारशरीफ: कांग्रेस के ओमेर खान और भाकपा के शिव प्रकाश यादव के बीच संघर्ष।
बछवाड़ा (बेगूसराय): कांग्रेस के गरीब दास बनाम सीपीआई के अवधेश राय।
कहलगांव (भागलपुर): आरजेडी के रजनीश यादव का सामना कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा से।
सिकंदरा (जमुई): पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी (आरजेडी) बनाम विनोद चौधरी (कांग्रेस)।
नरकटियागंज (प. चंपारण): आरजेडी के दीपक यादव और कांग्रेस के शाश्वत केदार पांडे में टक्कर।
सुल्तानगंज (भागलपुर): कांग्रेस के ललन कुमार बनाम आरजेडी के चंदन सिंह।
करगहर (रोहतास): भाकपा के महेंद्र गुप्ता बनाम कांग्रेस के संतोष मिश्रा।
चैनपुर (सहरसा): आरजेडी के ब्रजकिशोर बिना का सामना वीआईपी के बाल गोविंद से।
बेलदौर (खगड़िया): कांग्रेस के मिथिलेश निषाद और आईआईपी की तनीषा चौहान में मुकाबला।
गठबंधन के भीतर बढ़ती दरारें
इन सीटों पर स्थिति यह है किमहागठबंधन की एकजुटता सवालों के घेरे में है। जहां पहले सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनी थी, अब कई स्थानीय स्तर पर उम्मीदवारों ने स्वतंत्र या बागी रुख अपना लिया है।