Bihar Politics: बिहार बीजेपी ने मेनीफेस्टो कमिटी का किया गठन, 13 नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, करेंगे ये काम
Bihar Politics: बिहार बीजेपी अब चुनावी मोड में आ गया है। चुनाव अभियान समिति के बाद बीजेपी ने मेनीफेस्टो कमिटी का गठन किया है। जिसमें 13 नेताओं को शामिल किया गया है। पढ़िए आगे...

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टी चुनावी तैयारी में जुटी है। एक और महागठबंधन ने अपने मेनिफेस्टो के पहले चरण की घोषणा कर दी है तो वहीं दूसरी ओर बिहार बीजेपी ने मेनिफेस्टो कमेटी का गठन कर दिया है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने 13 सदस्यों की सूची जारी की।
मेनिफेस्टो कमेटी का गठन
बता दें कि, इस कमेटी में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, सांसद मनन मिश्रा, सांसद भीम सिंह, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, विधान पार्षद निवेदिता सिंह और देवेश कुमार के साथ-साथ सुरेश रूंगटा, गुरु प्रकाश पासवान, अमृता भूषण, संतोष पाठक, अजीत चौधरी, सीता सिन्हा और सुनील राम को शामिल किया गया है।
चुनाव अभियान समिति की घोषणा
इससे पहले भाजपा ने चुनाव अभियान समिति की घोषणा भी की थी। पार्टी ने रविवार को ‘बिहार चुनाव अभियान समिति 2025’ का ऐलान किया, जिसमें कुल 45 नेताओं को शामिल किया गया है। समिति में बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायवाल सहित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह जैसे कई वरिष्ठ नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनावी तैयारी तेज
चुनाव से पहले पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार दौरे के दौरान पटना में प्रवासी प्रभारी बैठक की थी। इस दौरान सीटों की समीक्षा और वर्तमान विधायकों की स्क्रीनिंग रिपोर्ट पर चर्चा की गई। शाह ने अररिया में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर दिशा-निर्देश दिए और उन्हें विशेष टास्क सौंपा।