Bihar Board Result 2026: रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, Bihar Board 12th Result LIVE अपडेट्स देखें यहां

Bihar Board Result 2026: Bihar School Examination Board की कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी भी

Bihar Board Result 2026
बिहार बोर्ड की कक्षा 12 के नतीजे- फोटो : social media

Bihar Board Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी भी बताई जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bsebexam.com और interbiharboard.com पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर लिखा रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखना चाहिए, ताकि रिजल्ट देखने में कोई परेशानी न हो।

इस बार 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक चली थी। परीक्षा दो चरणों में हुई थी। पहला चरण सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया गया था। आज रिजल्ट जारी करने की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बी. राजेंद्र भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड इस बार विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों विषयों का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। इससे सभी छात्रों को एक ही समय पर रिजल्ट मिलेगा और पूरी प्रक्रिया साफ और आसान बनी रहेगी।