Bihar Board : मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, BSEB ने दिया अंतिम मौका

Bihar Board : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण राहत दी है।

Bihar Board : मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के रजिस्ट्र
BSEB ने दिया अंतिम मौका - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के लिए छूटे हुए विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा कराने के लिए एक बार फिर विशेष अवसर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ० त्यागराजन एस०एम० ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के लिए छूटे हुए विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन करने हेतु दिनांक 01.10.2026 से 06.10.2026 तक अंतिम अवसर शिक्षण संस्थानों को दिया गया है। 

उन्होंने कहा की इस अवधि में छूटे हुए विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन विलंब शुल्क के साथ भरा जाएगा। इंटरमीडिएट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा करने हेतु वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com निर्धारित है। जबकि मैट्रिक में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा करने हेतु वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.org अथवा डायरेक्ट लिंक https://biharboardonline.org निर्धारित है।

डॉ० त्यागराजन एस० एम०, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा अब विस्तारित अवधि में दिनांक 15.10.2026 तक भरा जाएगा।

विदित हो कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा करने की तिथि आज समाप्त हो रही थी, जिसे अब दिनांक 01.10.2026 से 15.10.2026 तक विस्तारित किया गया है।.इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने हेतु वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com तथा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने हेतु वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org निर्धारित है।