Bihar News : इंडिया ब्लॉक पर मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कसा तंज, कहा साथी छूटे, गठबंधन टूटा, फिर भी सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विपक्षी INDIA गठबंधन की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और अंदरूनी अंतर्विरोधों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा की........

Bihar News : इंडिया ब्लॉक पर मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने
इंडिया गठबंधन पर तंज - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री, बिहार सरकार डॉ. संतोष कुमार सुमन ने INDIA ब्लॉक की मौजूदा स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि आज विपक्षी गठबंधन की तस्वीर देखकर यही पंक्ति याद आती है—“इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहाँ गिरा कोई वहाँ गिरा।”

उन्होंने कहा की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह खुद स्वीकार कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को साथ रखने का अवसर गंवाया गया। एक तरफ यह स्वीकारोक्ति हो रही है, दूसरी तरफ विपक्षी एकता के दावे करने वाला गठबंधन लगातार बिखरता दिखाई दे रहा है।

डॉ. सुमन ने कहा कि INDIA ब्लॉक की बैठक से DMK और AAP की दूरी तथा अखिलेश यादव की अनुपस्थिति ने कांग्रेस के नेतृत्व और विपक्षी एकता के दावों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एक-एक कर साथी बिछड़ते गए, गठबंधन के टुकड़े होते गए और कांग्रेस नेतृत्व संवैधानिक संस्थाओं पर हमले में व्यस्त है। कांग्रेस के युवराज को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने राजनीतिक कुनबे के बिखराव की चिंता करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दूसरों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने से पहले कांग्रेस को अपने गठबंधन में भरोसा और एकजुटता कायम करनी चाहिए। राजनीति आरोपों और नारों से नहीं, बल्कि साथियों के विश्वास, साझा रणनीति और जमीन पर संगठन की ताकत से चलती है। देश में राजनीतिक नौटंकी करने से पहले कांग्रेस नेतृत्व को यह देखना चाहिए कि जिन साथियों के सहारे सत्ता का सपना देखा जा रहा है, वे वास्तव में साथ खड़े भी हैं या नहीं। जो अपने साथियों को एकजुट नहीं रख पा रहे, उन्हें देश को एकजुटता का पाठ पढ़ाने से पहले अपने गठबंधन की बिखरी हुई तस्वीर देखनी चाहिए।