सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों की फाइनल लिस्ट आ गई, पहली बार मंत्री बन रहे निशांत, शैलेन्द्र, मिथिलेश, नन्दकिशोर, बुलो
Bihar cabinet expansion: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है. भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम और रालोमो से कुल 25 नेताओं को मंत्री पद की शपथ लेंगे सम्राट सरकार में पहले से ही जदयू से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव मंत्री बन चुके हैं और दोनों उप मुख्यमंत्री के रूप में है. अब नए बनने वाले मंत्रियों की लिस्ट भी आ गई है जिनका शपथ ग्रहण दोपहर 12.30 बजे से गांधी मैदान में होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई अन्य नेता शामिल हो रहे हैं.
मंत्रियों की लिस्ट में इन नेताओं के नाम
श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह ‘टाईगर’, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरूण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेन्द्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नन्दकिशोर राम और शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल शामिल हैं.
निशांत बनेंगे उप मुख्यमंत्री !
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार गुरुवार को बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह से पहले निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। निशांत ने दोनों का पांव छूकर आशीर्वाद लिया। यह तस्वीर सामने आते ही बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि वे बिहार में उप मुख्यमंत्री के रूप में सेवा देंगे।