निशांत के मंत्री बनने पर लगी मुहर ! नीतीश के बेटे के साथ इनको बनाया जा रहा मंत्री, मंगल पांडेय का कटा टिकट

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में निशांत कुमार का नाम सबसे बड़ा चेहरा है। नीतीश कुमार के बिहार के सीएम पद छोड़ने और राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद निशांत की जदयू में एंट्री हुई थी।

Bihar Cabinet expansion
Bihar Cabinet expansion- फोटो : news4nation

Bihar Cabinet expansion : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को हो रहा है।  पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कई नए और पुराने चेहरे मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस बार कई ऐसे लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है जो पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें सबसे प्रमुख नाम नीतीश कुमार के बेटे निशांत का है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, NDA सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए फोन जाने शुरू हो गए हैं। बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी(आर) और HAM के कोटे से कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने की सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड से 16-16 मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार में मंगल पांडेय का टिकट कट गया है।


संभावित मंत्रियों की सूची में बीजेपी से बनने वाले मंत्रियों में राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता,  नीतीश  मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद , विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद और अरुण शंकर प्रसाद का नाम शामिल है।


वहीं JDU से बनने वाले मंत्री में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, बुलो मंडल, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान और अशोक चौधरी के नाम शामिल हैं। इसी तरह LJP(RV) के संजय पासवान, संजय सिंह मंत्री बनेंगे जबकि HAM के मंत्री संतोष सुमन होंगे और RLM के मंत्री दीपक प्रकाश होंगे।


इसमें निशांत कुमार का नाम सबसे बड़ा चेहरा है। नीतीश कुमार के बिहार के सीएम पद छोड़ने और राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद निशांत की जदयू में एंट्री हुई थी। उसके बाद से उनके मंत्री बनने की बातें चल रही थी। लेकिन जब 15 जनवरी को सम्राट चौधरी के साथ जदयू के दो अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली तो उसमें विजय चौधरी और विजेंद्र यादव शामिल रहे।