नीतीश कैबिनेट की बड़ी बैठक 20 फरवरी को: बजट सत्र के बीच मुख्य सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बिहार सरकार ने मंत्रिमंडल की अगली महत्वपूर्ण बैठक की तिथि घोषित कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक 20 फरवरी 2026 को पटना स्थित मुख्य सचिवालय में आयोजित की जाएगी ।

नीतीश कैबिनेट की बड़ी बैठक 20 फरवरी को: बजट सत्र के बीच मुख्

Patna - बिहार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है । सरकार के विशेष सचिव अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह महत्वपूर्ण बैठक 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को आयोजित की जाएगी । इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे, जिसमें उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य शामिल होंगे 

बैठक का समय अपराह्न 05:00 बजे निर्धारित किया गया है, हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि विधान मंडल की कार्यवाही देर तक चलती है, तो बैठक सदन की समाप्ति के उपरांत शुरू होगी । बैठक के लिए पटना स्थित मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष को सुरक्षित किया गया है । इस संबंध में राज्यपाल के प्रधान सचिव, विकास आयुक्त और वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है 

प्रशासनिक स्तर पर बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । सचिवालय के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभाकक्ष के बगल वाले कमरे में अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें । इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए सचिवालय के पुलिस उपाधीक्षक और अन्य तकनीकी विभागों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है 

चूंकि यह बैठक बजट सत्र के दौरान हो रही है, इसलिए राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इसे काफी अहम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई नीतिगत फैसलों और नए प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लग सकती है। बैठक के सफल संचालन के लिए सचिवालय भोजशाला, उद्यान विभाग और विद्युत प्रमंडल जैसे सभी सहायक विभागों को अलर्ट पर रखा गया है