कांग्रेस का बड़ा एक्शन: अनुशासनहीनता पर पूर्व विधायक छत्रपति यादव और आनंद माधव बाहर, 6 साल के लिए पार्टी से छुट्टी

बिहार कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और भ्रामक बयानबाजी के आरोप में पूर्व विधायक छत्रपति यादव और पूर्व प्रवक्ता आनंद माधव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष और बिहार प्रभारी की सहमति के बाद अनुशासन समिति ने यह कठोर

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: अनुशासनहीनता पर पूर्व विधायक छत्रपति

Patna -  बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने संगठन के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के मूल सिद्धांतों और संगठनात्मक मर्यादा के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने के आरोप में पूर्व विधायक छत्रपति यादव और रिसर्च विभाग के पूर्व चेयरमैन सह पूर्व प्रवक्ता आनंद माधव को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

भ्रामक बयानबाजी बनी कार्रवाई की वजह 

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अनुसार, दोनों नेताओं पर लंबे समय से अवांछित और भ्रामक बयान जारी करने का आरोप था। अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आनंद माधव और छत्रपति यादव की पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता लगातार बढ़ती जा रही थी, जिसे पार्टी नेतृत्व ने बेहद गंभीरता से लिया है।

शीर्ष नेतृत्व की सहमति से लिया गया निर्णय 

यह कठोर निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। पार्टी ने संदेश दिया है कि संगठन की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने इस निष्कासन की आधिकारिक पुष्टि करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

रिपोर्ट - नरोत्तम कुमार