Bihar Festive Bus Service: दिवाली-छठ पर घर लौटना हुआ सस्ता! बिहार से दिल्ली समेत 5 राज्यों के लिए 200 स्पेशल बसें, टिकट पर 30 फीसदी से ज्यादा छूट, जानें पूरा किराया

त्योहारों में ट्रेनों की भारी भीड़ और कंफर्म टिकट की मारामारी के बीच बिहार राज्य पथ परिवहन निगमने खास इंतजाम किया है।

Bihar Festive Bus Service: दिवाली-छठ पर घर लौटना हुआ सस्ता!
दिवाली-छठ पर घर लौटना हुआ सस्ता!- फोटो : X

Bihar Festive Bus Service: दीपावली और छठ महापर्व पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। त्योहारों में ट्रेनों की भारी भीड़ और कंफर्म टिकट की मारामारी के बीच बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने खास इंतजाम किया है। निगम ने बिहार से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए करीब 200 विशेष बसें चलाने का फैसला किया है। इन बसों में सफर करने के लिए टिकट बुकिंग 1 नवंबर से शुरू हो गई है। सबसे खास बात यह है कि यात्रियों को टिकट के किराये में 30 प्रतिशत से अधिक की छूट भी दी जा रही है।

5 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेंगी 200 स्पेशल बसें

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के मुताबिक, आगामी 5 नवंबर से 20 नवंबर के बीच चिन्हित रूटों पर लगभग 200 बसों का परिचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए एसी सीटर, एसी स्लीपर, सेमी-स्लीपर और नॉन एसी बसों की व्यवस्था की गई है। इससे त्योहार के दौरान घर आने और वापस कामकाज के लिए लौटने वाले लोगों को राहत मिलेगी।यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

पटना से दिल्ली के लिए 13, मुजफ्फरपुर से 34 बसें

निगम ने अलग-अलग शहरों से बसों के परिचालन का रूटवार खाका तैयार किया है।पटना से दिल्ली के लिए 13, हरियाणा के लिए 7 और झारखंड के लिए 4 बसें चलेंगी।मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए सर्वाधिक 34 बसों का परिचालन होगा। इसके अलावा झारखंड के लिए 6 और हरियाणा व उत्तर प्रदेश के लिए दो-दो बसें चलेंगी।गया से दिल्ली के लिए 10, हरियाणा के लिए 2 और उत्तर प्रदेश के लिए 2 बसें उपलब्ध रहेंगी। झारखंड के लिए भी 6 बसों का इंतजाम किया गया है।पूर्णिया से दिल्ली के लिए 12 और हरियाणा के लिए 18 बसें चलेंगी।दरभंगा से दिल्ली के लिए 6 और हरियाणा के लिए 22 बसों का परिचालन होगा।

बिहार से दिल्ली का बस किराया कितना?

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग श्रेणी की बसों का किराया निर्धारित किया गया है। छूट के बाद प्रमुख रूटों का किराया है


हरियाणा, झारखंड और यूपी जाने का किराया भी जानिए

हरियाणा के लिए पटना-अंबाला रूट पर नॉन एसी सीटर का किराया 1,303 रुपये और एसी स्लीपर का 2,134 रुपये है। पटना-गुरुग्राम के लिए यही किराया क्रमशः 1,193 और 1,948 रुपये निर्धारित किया गया है। गया-अंबाला के लिए नॉन एसी सीटर 1,242 रुपये और एसी स्लीपर 2,043 रुपये में उपलब्ध है।

झारखंड जाने वालों के लिए पटना-गुमला का किराया 502 रुपये (नॉन एसी सीटर) और 800 रुपये (एसी स्लीपर) है। आरा-रांची के लिए किराया क्रमशः 474 और 655 रुपये है।

पश्चिम बंगाल के पटना-कोलकाता रूट पर नॉन एसी सीटर का किराया 839 रुपये और एसी स्लीपर का 1,276 रुपये है। गया-कोलकाता के लिए यह किराया 736 और 1,115 रुपये है। वहीं पटना-गाजियाबाद रूट पर नॉन एसी सीटर का किराया 1,120 रुपये और एसी स्लीपर का 1,854 रुपये तय किया गया है।

एसी स्लीपर टिकट पर मिल रही सबसे ज्यादा छूट

निगम के किराया आंकड़ों के मुताबिक, कई लंबी दूरी के रूटों पर एसी स्लीपर बसों में यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है। सुपौल-दिल्ली रूट पर वास्तविक किराया 3,030 रुपये है, जिस पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। लौकहा-दिल्ली रूट पर 3,077 रुपये के वास्तविक किराये में 1,028 रुपये की छूट मिल रही है।इसी तरह भागलपुर-अंबाला रूट पर 1,113 रुपये, पूर्णिया-अंबाला पर 1,103 रुपये और मधुबनी-अंबाला रूट पर 1,092 रुपये की छूट दी जा रही है।

परिवहन मंत्री बोले- यात्रियों को मिलेगी किफायती यात्रा

परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी त्योहारों के दौरान यात्रियों को किफायती और सुरक्षित सफर का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है। एसी सीटर और एसी स्लीपर बसों की टिकट बुकिंग पर 30 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी दी जा रही है।

ऐसे करें टिकट बुकिंग: यात्री BSRTC की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर जाकर अपनी यात्रा का रूट, तारीख और बस की श्रेणी चुनकर टिकट बुक कर सकते हैं। त्योहारों के दौरान भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए यात्रियों के लिए पहले से टिकट बुक करना सुविधाजनक रहेगा।