Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ हाहाकार, सड़क पर जिंदगी काटने को मजबूर लोग, घरों में लबालब पानी, 17 लाख आबादी प्रभावित
Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ से हाहाकार देखने को मिल रहा है। बाढ़ के कारण आम लोग सड़क पर जिंदगी काटने के लिए मजबूर हैं। सबके घरों में लबालब पानी है। बाढ़ से 17 लाख आबादी प्रभावित हुई है...

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। गंगा, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन, घाघरा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पिछले 24 घंटे में कुछ नदियों का जलस्तर घटा है, लेकिन मानसून सक्रिय रहने के कारण आने वाले दिनों में पानी बढ़ने की आशंका है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 14 टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। राज्य में अब तक 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र
भागलपुर के 75 पंचायतों में 4.16 लाख लोग पीड़ित, इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध में दरार से खतरा बढ़ा। भोजपुर के 43 पंचायतों में 2.55 लाख लोग प्रभावित हैं। पटना के 19 पंचायतों में 1.08 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। वैशाली के 24 पंचायतों में 2.28 लाख लोग प्रभावित हैं। मुंगेर के 32 पंचायतों में 2.50 लाख से अधिक प्रभावित है, तीन की मौत हो गई। बेगूसराय के 34 पंचायतों में 3.15 लाख लोग प्रभावित, कई गांवों में घरों में पानी भर गया। अन्य जिलों—लखीसराय, सारण, खगड़िया, सीतामढ़ी, कटिहार, पूर्णिया में भी गंभीर स्थिति है। सरकार लगातार लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दे रही है।
अभी और बरसेगा बादल
12-13 अगस्त को उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना। विशेषज्ञों का कहना है कि गाद जमाव और अनियंत्रित बालू खनन से नदियों की धारा बदल रही है, जिससे हर साल बाढ़ का दायरा बढ़ रहा है।
रहे सावधान
बाढ़ प्रभावित लोग ऊंची जगह पर शरण लें, पीने के लिए साफ पानी का इंतजाम करें और जरूरी सामान पहले से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें।