Amrit Bharat Train: बिहार को मिलेंगी और नियमित अमृत भारत ट्रेनें, कम किराए में सफर का ले सकेंगे आनंद, जानिए रेलवे का मास्टर प्लान

Amrit Bharat Train: बिहार को हाल ही में 4 नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिली। इसी बीच बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जहां प्रदेश को और नियमित अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है...

Amrit Bharat Train
Amrit Bharat Train- फोटो : social media

Amrit Bharat Train: बिहार को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे समेत देश के विभिन्न जोनों में चल रही 'ट्रेन ऑन डिमांड' (TOD) स्पेशल ट्रेनों को जल्द ही अमृत भारत एक्सप्रेस रेक में बदला जाएगा। इस कदम से न सिर्फ इन ट्रेनों को नियमित दर्जा मिलेगा बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और कम किराया भी मिलेगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद पूर्व मध्य रेलवे ने इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पटना-बांद्रा, पटना-एलटीटी, दानापुर-चेन्नई जैसी ट्रेनों को होगा फायदा

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, TOD ट्रेनों जैसे पटना-बांद्रा, पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), और दानापुर-चेन्नई में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सेवा अवधि पहले ही बढ़ा दी गई है। अब इन्हीं ट्रेनों को अमृत भारत रेक से लैस करने की तैयारी है। हालांकि, अमृत भारत रेक में बदलाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

क्या है अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन?

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी थी राजेंद्र नगर टर्मिनल–नई दिल्ली (दैनिक सेवा), दरभंगा–लखनऊ, मालदा टाउन–लखनऊ और बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार टर्मिनल। इन ट्रेनों में एलएचबी कोच, एलईडी लाइट्स, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बायो-टॉयलेट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्देश्य है बिहार के यात्रियों को सस्ती, तेज और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना।

इन TOD स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाई गई

यात्रियों की मांग को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कुछ प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने कहा कि यह निर्णय भीड़ को कम करने और यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विस्तारित ट्रेन सेवाएं:

ट्रेन                                                    चलने की अवधि                                     दिन

वलसाड–दानापुर स्पेशल                   4 अगस्त – 29 सितंबर                          हर सोमवार

दानापुर–वलसाड स्पेशल                   5 अगस्त – 30 सितंबर                          हर मंगलवार

उधना–पटना स्पेशल                         8 अगस्त – 26 सितंबर                          हर शुक्रवार

पटना–उधना स्पेशल                         9 अगस्त – 27 सितंबर                          हर शनिवार

डॉ. अम्बेडकर नगर–पटना स्पेशल    7 अगस्त – 25 सितंबर                           हर गुरुवार

पटना–डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल    8 अगस्त – 26 सितंबर                           हर शुक्रवार