बिहार को मिले 10 नए IAS ': सीतामढ़ी के लाल राज कृष्ण झा को मिला होम कैडर; MP, राजस्थान और दिल्ली के होनहार अब बिहार में देंगे सेवा

यूपीएससी (UPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2024 के सफल उम्मीदवारों का कैडर अलॉटमेंट जारी कर दिया है। कुल 179 आईएएस अधिकारियों की लिस्ट में बिहार को 10 नए आईएएस मिले हैं।

बिहार को मिले 10 नए IAS ': सीतामढ़ी के लाल राज कृष्ण झा को म

New delhi/patna : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 2024 सिविल सर्विस परीक्षा में चयनित आईएएस अधिकारियों की कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों के 10 होनहार युवा अधिकारी अब बिहार कैडर में अपनी सेवा देंगे।

सीतामढ़ी के राज कृष्ण झा अपने ही घर में बने अधिकारी 

इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम राज कृष्ण झा का है। सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के अथरी गांव के रहने वाले राज कृष्ण ने यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल की थी। उन्हें कुल 1031 मार्क्स (लिखित में 831 + इंटरव्यू में 200) मिले थे। उनकी शानदार रैंक की बदौलत उन्हें उनका होम कैडर यानी 'बिहार' अलॉट किया गया है। अब वे अपने ही राज्य में रहकर विकास कार्यों को गति देंगे।

इन 10 नए IAS अधिकारियों को मिला बिहार कैडर यूपीएससी द्वारा जारी लिस्ट में बिहार को जो 10 अधिकारी मिले हैं, उनमें बिहार के अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के मूल निवासी शामिल हैं:

  1. राज कृष्ण झा (रैंक 8): गृह राज्य - बिहार (सीतामढ़ी)

  2. सौरव सिन्हा (रैंक 49): गृह राज्य - झारखंड

  3. फरखंदा कुरैशी (रैंक 67): गृह राज्य - मध्य प्रदेश (MP)

  4. कुमुद मिश्रा (रैंक 69): गृह राज्य - बिहार

  5. केतन शुक्ला (रैंक 75): गृह राज्य - उत्तराखंड

  6. कल्पना रावत (रैंक 76): गृह राज्य - दिल्ली

  7. नीलेश गोयल (रैंक 77): गृह राज्य - राजस्थान

  8. प्रिंस राज (रैंक 141): गृह राज्य - दिल्ली

  9. अमित मीणा (रैंक 320): (कैडर- बिहार)

  10. दीपक कुमार (रैंक 989): (कैडर- बिहार)

अप्रैल में आया था रिजल्ट 

गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। सर्विस अलॉटमेंट के बाद अब 179 आईएएस अधिकारियों की फाइनल कैडर लिस्ट जारी की गई है, जिससे यह तय हो गया है कि कौन सा अधिकारी किस राज्य में काम करेगा।